Subhadra Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में महतारी वंदन चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को लॉन्च करने का वादा किया था, और अब चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद, बीजेपी अपने इस वादे को पूरा करने की तैयारी में है।
Subhadra Yojana : ओडिशा में बीजेपी की इस योजना की तुलना छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना से की जा रही है। छत्तीसगढ़ के राजनेताओं का कहना है कि जिस तरह से महतारी वंदन योजना ने प्रदेश में महिलाओं को लाभ पहुंचाया है, उसी तर्ज पर सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी।
ओडिशा में बीजेपी ने सुभद्रा योजना को लेकर क्या घोषणा की थी:
Read Also : नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, दुर्ग में 14 जून को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
Subhadra Yojana: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था. उसके मुताबिक ओडिशा में सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी. बीजेपी की सरकार आने पर ओडिशा में ‘सुभद्रा योजना’ शुरू किया जाएगा. इसके तहत हर महिला को 50,000 रुपये का नकद वाउचर दिया जाएगा. इस वाउचर की समय सीमा दो साल तक होगी. इसे दो साल के अंदर भुनाया जा सकेगा.




