Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जशपुर में सूटकेस मर्डर कांड: पत्नी ने की पति की हत्या, शव को सूटकेस में बंद कर भागी महाराष्ट्र, गिरफ्तार

    जशपुर में सूटकेस मर्डर कांड: पत्नी ने की पति की हत्या, शव को सूटकेस में बंद कर भागी महाराष्ट्र, गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    जशपुर में सूटकेस मर्डर कांड: पत्नी ने की पति की हत्या, शव को सूटकेस में बंद कर भागी महाराष्ट्र, गिरफ्तार

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर घर के अंदर छोड़ दिया और खुद ट्रेन से महाराष्ट्र फरार हो गई। लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला को मनमाड़ रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

    यह भयावह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष भगत (43 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई विनोद मिंज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई अपनी पत्नी के साथ अलग रहता था। मृतक की पत्नी मुंबई में काम करती थी और समय-समय पर गांव आती-जाती रहती थी। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटी थी।

    Read Also-  दुबई धार्मिक यात्रा के नाम पर दंपति ने की 35 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    घटना वाले दिन 7 नवंबर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तेज विवाद हुआ। विवाद के दौरान महिला ने अपनी मंझली बेटी, जो कोरबा में रहती है, को फोन किया। बातचीत के दौरान बेटी ने अपने माता-पिता के झगड़े की आवाजें सुनीं, लेकिन जब उसने झगड़े का कारण पूछा, तो फोन अचानक कट गया। बेटी ने उस समय इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

    अगले दिन 8 नवंबर को महिला ने खुद अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर दिया है। यह सुनकर बेटी सन्न रह गई। उसने तुरंत अपने पति के साथ 9 नवंबर को गांव पहुंचकर अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को पूरी घटना बताई।

    Read Also-  7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की निर्मम हत्या: प्रेमी ने बरसाईं 40 से ज्यादा लाठियाँ, खत्म हुई दो जिंदगियाँ

    सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को घर के अंदर गहरे लाल रंग का बड़ा ट्रॉली सूटकेस मिला। जब उसे गवाहों की मौजूदगी में खोला गया, तो उसमें संतोष भगत का शव मिला, जो कंबल में लिपटा हुआ था। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया।

    इस बीच, आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी। जांच में पता चला कि वह ट्रेन से महाराष्ट्र की ओर भाग रही है। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने घटना की जानकारी रायपुर जीआरपी एसपी को दी और महिला की लोकेशन ट्रैक की गई। पता चला कि वह नासिक के पास मनमाड़ स्टेशन की ओर जा रही है। इसके बाद रायपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में महिला को मनमाड़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

    Read Also-  आबकारी विभाग की टीम पर वसूली का आरोप: दुकानदार से 15 हजार छीने, नाबालिग को जंगल में ले जाकर पीटा, शिकायत दर्ज

    फिलहाल आरोपी महिला को जशपुर लाने की प्रक्रिया जारी है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस सूटकेस हत्याकांड के असली कारणों और घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh raipur suitcase murder case update jashpur crime news Jashpur murder case Jashpur suitcase murder case Suitcase Murder Case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    लहपटरा टोल विवाद पर मंत्री राजवाड़े सख्त, बोलीं- तकनीकी गलती पर कर्मचारी से बदसलूकी गलत

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.