नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से शुरू हुआ तनाव करीब-करीब शांत हो चुका है. दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर शांति का माहौल है, एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं. इस पर कार्रवाई की जा रही है. एहतियातन अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया गया. कल भी अमृतसर में स्कूल कॉलेज बंद रखे जायेंगे. हालांकि अमृतसर एयरपोर्ट से विमानन सेवा कल से यथावत शुरू हो जाएंगी।
![]()
पुलिस के घर चोरों ने की सेंधमारी, लाखों के जेवरात पार, जिला विशेष शाखा में रहे पदस्थ
बीती रात नहीं हुई फायरिंग
बीती रात सीमा पर कोई फायरिंग नहीं हुई. भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कई दिनों तक भारी गोलाबारी और गोलाबारी के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में शांति की रात देखी गई. 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू होने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी शुरू होने के बाद से इन इलाकों में यह पहली शांत रात थी. एजेंसी के मुताबिक, सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा से गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई.




