Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत में टिकट बिक्री हुई शुरू, शुरुआती कीमत केवल 100 रुपए, टूर्नामेंट 7 फरवरी से

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत में टिकट बिक्री हुई शुरू, शुरुआती कीमत केवल 100 रुपए, टूर्नामेंट 7 फरवरी से

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 12, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत में टिकट बिक्री हुई शुरू, शुरुआती कीमत केवल 100 रुपए

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च 2025 के दौरान होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। ICC ने गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 6.45 बजे टिकट विंडो ओपन की। 20 टीमों के इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

    भारत में टिकट 100 रुपए से, भारत-पाक मैच का न्यूनतम दाम 450 रुपए
    आईसीसी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, फेज-1 में भारत में होने वाले मैचों के टिकटों की शुरुआती कीमत 100 रुपए रखी गई है। वहीं श्रीलंका में टिकट 1000 लंकन रुपए (लगभग 290 भारतीय रुपए) से शुरू होंगे। भारत में टीम इंडिया के मैचों के टिकट 500 रुपए से उपलब्ध होंगे। कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकटों की शुरुआती कीमत 450 रुपए तय की गई है।

    फेज-2 की टिकट बिक्री की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। दर्शक वर्ल्ड कप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल केवल ग्रुप-स्टेज मुकाबलों की बिक्री शुरू हुई है, जबकि सुपर-8 और नॉकआउट चरण के टिकट टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही उपलब्ध होंगे।

    Read Also-  आईसीसी वनडे रैंकिंग में रो-को का दबदबा कायम, रोहित नंबर-1 और विराट नंबर-2 पर

    29 दिन में 55 मुकाबले, ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच
    टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज में प्रतिदिन तीन मुकाबले रखे गए हैं, जिनकी टाइमिंग सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे होगी। सुपर-8 चरण में रोज दो मैच होंगे, जबकि नॉकआउट दौर में प्रतिदिन केवल एक मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

    पिछले वर्ल्ड कप जैसा ही रहेगा फॉर्मेट
    टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2024 संस्करण की तरह ही रहेगा।

    • 20 टीमों को चार ग्रुप, प्रत्येक में 5 टीमें, में बांटा जाएगा।
    • हर टीम ग्रुप में 4 मैच खेलेगी।
    • टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, जहां दो ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल होंगी।
    • सुपर-8 में हर टीम 3 मैच खेलेगी।
    • दोनों ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जिसके विजेता फाइनल में भिड़ेंगे।

    भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 15 फरवरी को
    आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसी दिन शाम 7 बजे भारत अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान, 18 फरवरी को नीदरलैंड की टीमों के खिलाफ खेलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    buy T20 World Cup 2026 tickets cricket World Cup 2026 tickets T20 cricket tickets T20 WC 2026 tickets India T20 World Cup 2026 ticket sales India T20 World Cup 2026 tickets
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    इंग्लैंड दौरे की हार भुलाकर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

    रोहित का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.