Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आईसीसी वनडे रैंकिंग में रो-को का दबदबा कायम, रोहित नंबर-1 और विराट नंबर-2 पर

    आईसीसी वनडे रैंकिंग में रो-को का दबदबा कायम, रोहित नंबर-1 और विराट नंबर-2 पर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 10, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आईसीसी वनडे रैंकिंग में रो-को का दबदबा कायम, रोहित नंबर-1 और विराट नंबर-2 पर

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की ताज़ा वनडे बैटिंग रैंकिंग में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज—रोहित शर्मा और विराट कोहली—ने एक बार फिर अपना शानदार दबदबा बनाए रखा है। बुधवार को जारी वीकली रैंकिंग के अनुसार पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नंबर-1 पर कायम हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में रहे विराट कोहली दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। रोहित और विराट के बीच अब सिर्फ 8 रेटिंग पॉइंट का अंतर है।

    कोहली का दमदार प्रदर्शन
    साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली ने 302 रन ठोके और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उनकी शानदार बैटिंग ने उन्हें रैंकिंग में बड़ी छलांग दिलाई। वहीं रोहित शर्मा ने सीरीज में 146 रन बनाए थे।

    भारत का अगला वनडे टूर्नामेंट 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा, जहां फैन्स की नजरें रोहित–कोहली की नंबर-1 की जंग पर रहेंगी।

    Read Also-  भारत ने कटक में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया, टी20 सीरीज का शानदार आगाज

    केएल राहुल और कुलदीप यादव को मिला फायदा

    • केएल राहुल दो पायदान चढ़कर अब 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
    • गेंदबाजों में कुलदीप यादव तीन स्थान की प्रगति कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
    • साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक, ऐडन मार्करम और टेम्बा बावुमा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

    टी-20 रैंकिंग: भारतीय गेंदबाजों की उछाल
    टी-20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गए।
    भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में फायदा मिला है।

    Read Also-  IPL 2026: KKR ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल सहित 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया, बाकी टीमों में भी हुए बड़े बदलाव

    टेस्ट रैंकिंग: मिचेल स्टार्क की बड़ी छलांग
    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज की शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों में 18 विकेट झटके और दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच बने। इसके दम पर वे तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दो स्थान फिसलकर चौथे पर आ गए। न्यूजीलैंड–वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद रचिन रवींद्र नौ स्थान चढ़कर 15वें नंबर पर है साथ ही  टॉम लैथम, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और केमार रोच की रैंकिंग में भी सुधार दर्ज किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    current ICC ODI rankings icc odi ranking icc odi rankings ODI rankings ICC ODI rankings update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.