Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Ind vs Eng Semi Final Highlights: नहीं देख पाए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच तो मत करें चिंता, यहां देखें वीडियो

    Ind vs Eng Semi Final Highlights: नहीं देख पाए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच तो मत करें चिंता, यहां देखें वीडियो

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 28, 2024Updated:June 28, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Ind vs Eng Semi Final Highlights khabarwaad.com
    Ind vs Eng Semi Final Highlights khabarwaad.com

    Ind vs Eng Semi Final Highlights: भारत ने गयाना में खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से बारबाडोस में होगा। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार दूसरी बार भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने इस जीत के साथ इंग्लैंड से अपनी पिछली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ नहीं उठा पाए तो चिंता मत करें, नीचे दिए गए वीडियो में पूरे मैच का रोमांच आपको मिलेगा।

    यहां देखें भारत-इंग्लैंड मैच के हाइलाइट्स

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by ICC (@icc)

    भारतीय पारी
    Ind vs Eng Semi Final Highlights:  इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के कम उछाल वाली पिच पर खेली गई अर्धशतकीय पारी से भारत ने टी20 क्रिकेट विश्व कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया था। विराट कोहली (09) पारी को तेजी देने के प्रयास में फिर जल्दी आउट हो गए, लेकिन रोहित (39 गेंद) को सूर्यकुमार यादव (36 गेंद पर 47 रन) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

    Read Also-  चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच की शुरूवात जुलाई से, सुरेश रैना की कप्तानी में उतरेगी लेजेंट्स की टीम..

    Ind vs Eng Semi Final Highlights:  बारिश के कारण खेल एक घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बीच में फिर बारिश ने बाधा डाली तब भारत का स्कोर आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था। कोहली और रोहित बल्लेबाजी के लिए उतरे, तभी स्पष्ट हो गया कि पिच धीमी थी और कम उछाल ने बल्लेबाजों के लिए काम मुश्किल बना दिया। रोहित और कोहली दोनों ने पारी की शुरुआत में रीस टॉप्ली और जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी जोड़ी की गेंदों को मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

    गेंदबाजों पर दबदबा बनाने की उत्सुकता दिखाने वाले कोहली ने टॉप्ली और आर्चर दोनों के खिलाफ शॉट लगाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आखिरकार टॉप्ले की एक फुल लेंथ गेंद को मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा। पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की शार्ट लेंथ गेंद पर भारत का यह सुपरस्टार दो गेंद बाद आउट हो गया। कोहली ने ऑन साइड पर वही स्ट्रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन बोल्ड हो गए। इससे टूर्नामेंट में उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा।

    Read Also-  इंग्लैंड के खिलाफ होगा ‘असली खेल’, टीम इंडिया की ये हो सकती है प्लेइंग-11

    वहीं, रोहित ने परिस्थितियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाया और गेंद को देर से और स्टंप के पीछे खेलने का फैसला किया। अन्य बल्लेबाजों के लिए उदाहरण पेश करते हुए रोहित ने टॉप्ले के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके जमाए और फिर इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर आदिल रशीद पर दबाव बनाया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए। ऋषभ पंत (04) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। सैम करन की गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और मिडविकेट पर कैच दे बैठे।
    फिर रोहित और रशीद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने इस लेग स्पिनर के शुरुआती ओवर में दो चौके जमाए। सूर्यकुमार यादव 13 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बारिश आ गयी। इससे खेल एक घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। बारिश ने बल्लेबाजों की लय बिगाड़ दी और इस ब्रेक के बाद इंग्लैंड ने रशीद और लियाम लिविंगस्टोन का दोनों छोर से अच्छा इस्तेमाल किया। लेकिन रोहित और सूर्यकुमार को रोक नहीं सके।

    करन के 13वें ओवर में भारत ने 19 रन बनाये, जिसमें सूर्यकुमार ने दो छक्के और रोहित ने पिक-अप शॉट से छक्का लगाया जिससे उनका लगातार दूसरा अर्धशतक भी पूरा हुआ। इन दोनों ने 73 रन की साझेदारी निभायी जो रोहित के रशीद की गुगली पर आउट होने से टूटी। हार्दिक पांड्या (13 गेंद पर 23 रन) ने पिच के दोनों ओर दो छक्के लगाकर पारी को आगे बढ़ाया।

    शिवम दुबे से पहले उतारे गए रवींद्र जडेजा (नौ गेंद पर नाबाद 17 रन) ने आर्चर के ओवर में दो महत्वपूर्ण चौके लगाये। वहीं दुबे केवल एक गेंद खेलकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर अक्षर पटेल के छक्के ने भारत 170 के पार पहुंचा। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 53 रन बनाए।


    इंग्लैंड की पारी
    172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को कप्तान जोस बटलर और फिल सॉल्ट ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने तीन ओवर में 26 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आए और मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने बटलर (23), बेयरस्टो (0) और मोईन अली (8) को आउट किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट और कुलदीप यादव ने सैम करन (2) को आउट किया।

    Read Also-   साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

    26/0 से इंग्लैंड का स्कोर नौवें ओवर में 49 पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद हैरी ब्रूक ने जमने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 19 गेंद में सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लियम लिविंगस्टोन 11 रन, क्रिस जॉर्डन एक रन, आदिल रशीद दो रन और जोफ्रा आर्चर 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिला। अक्षर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs aus t20 highlights ind vs eng ind vs eng full match highlights ind vs eng highlights ind vs eng semi final highlights ind vs eng semi final highlights 2024 ind vs eng t20 highlights ind vs eng wc 2024 highlights semi final highlights 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.