Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    September 7, 2026

    ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…

    September 7, 2026

    AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज
    • ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी…
    • AI और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी: राज्यपाल रमेन डेका
    • छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन हुआ डिजिटल, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
    • किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम
    • जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली
    • नक्सल प्रभावित इलाके में CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों से हथियार और विस्फोटक बरामद
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तांत्रिक ने सिद्धि के लिए चढ़ाई बैगा की बलि, गांव मे फैली सनसनी

    तांत्रिक ने सिद्धि के लिए चढ़ाई बैगा की बलि, गांव मे फैली सनसनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 27, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    तांत्रिक ने सिद्धि के लिए चढ़ाई बैगा की बलि

    बालोद। जिले में अंधविश्वास और तंत्र साधना में बैगा की बलि चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिर्राभाठा में एक परिवार ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बाहर से तांत्रिक को बुलवाया था। घर में तंत्र साधना के दौरान तांत्रिक ने परिवार वालों से गांव के बैगा को बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर बलि चढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। उधर इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तांत्रिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Read Also-  स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की बंपर भर्ती, बिना B.Ed वाले भी कर सकेंगे आवेदन

    तांत्रिक साधना में बलि चढ़ाने का ये पूरा मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। ग्राम सिर्राभाठा के उप सरपंच खेमराज सिन्हा ने बताया कि गांव में रहने वाले तिहारू राम निषाद ने के घर पर तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। इसके लिए तिहारू राम ने डौंडी क्षेत्र से एक तांत्रिक को घर पर बुला रखा था। सोमवार सुबह से तिहारू राम के घर पर तांत्रिक साधना चल रहा था। बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान तांत्रिक के कहने पर गांव के बैगा पुनीत राम गोंड़ को बुलाया गया।

    Read Also-  सऊदी अरब में खत्म होगी 73 साल पुरानी शराब बंदी: 600 से ज्यादा जगहों पर मिलेगी शराब, जानिए इसके पीछे की वजह

    बैगा की बलि चढ़ाने से पहले बकायदा उसे नहला कर पूजा कक्ष में लाया गया है। यहां बैगा को कच्चा चावल खिलाने के बाद उसका गला रेत कर बलि चढ़ा दी गयी। मौके पर लहूलुहान हालत में बैगा का लाश पड़ा रहा। उप सरपंच ने बताया कि बैगा की बलि चढ़ाने के बाद तांत्रिक ने गांव के दो अन्य लोगों को भी मारने के लिए भाला लेकर दौड़ाया। लेकिन ग्रामीण किसी तरह मौके से जान बचाकर भाग गये।

    Read Also-  चर्चित DMF घोटाला : EOW ने विशेष अदालत में दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट

    तंत्र साधना में गांव के बैगा की बलि चढ़ाने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घटनास्थल पर जांच शुरू किया तो देखा कि ग्रामीण के पहले कमरे में बैगा का शव पड़ा हुआ था। अंदर पूजा कक्ष में एक भाले को दीये के ऊपर रखकर पूजा की जा रही थी। चारों ओर चावल, नींबू, सिंदूर और तंत्र विद्या से जुड़ी सामग्री बिखरी हुई थी। पुलिस ने अंधविश्वास में हुए इस हत्याकांड के आरोप में घर मालिक तिहारू राम निषाद, उनके साढ़ू, डौंडी से आए तांत्रिक और उसके सहयोगियों सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने पूछताछ कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    balod crime news balod latest news balod news balod news cg balod news in hindi balod news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.