Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Air India Plane Crash: IMA की अपील पर टाटा ग्रुप आया आगे, BJ मेडिकल कॉलेज के पीड़ित छात्रों के लिए की मदद की घोषणा

    Air India Plane Crash: IMA की अपील पर टाटा ग्रुप आया आगे, BJ मेडिकल कॉलेज के पीड़ित छात्रों के लिए की मदद की घोषणा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Air India Plane Crash
    Air India Plane Crash

    अहमदाबाद। Air India Plane Crash: एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक और स्तब्धता में डाल दिया है। 12 जून को हुए इस दर्दनाक हादसे में कुल 274 लोगों की जान चली गई। मृतकों में न केवल विमान के यात्री शामिल थे, बल्कि अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल पर मौजूद कई स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आ गए। इस त्रासदी में बी. जे. मेडिकल कॉलेज के कई छात्र भी हताहत हुए, कुछ घायल हुए, तो कुछ ने अपनी जान गंवा दी।

    इस हृदयविदारक घटना के बाद देशभर में पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद की मांग उठने लगी। इस दिशा में पहल करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की गुजरात राज्य शाखा ने टाटा समूह के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावित छात्रों के लिए वित्तीय और मानवीय सहायता की अपील की है।

    Read Also-  1 जुलाई से बदलेगा नियम: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर SIM कार्ड तक आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य

    Air India Plane Crash:  IMA ने अपने पत्र में लिखा, “यह हादसा केवल एक विमान दुर्घटना नहीं था, बल्कि देश के भविष्य हमारे मेडिकल छात्रों को भी लील गया। हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप घायल छात्रों की चिकित्सा और दिवंगत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करें। ये छात्र न केवल पीड़ित थे, बल्कि आने वाले समय के डॉक्टर और समाज के सेवक थे। उनके परिवार भी इस त्रासदी में टूट चुके हैं और मदद के हकदार हैं।”

    IMA ने यह भी उल्लेख किया कि एयर इंडिया द्वारा विमान यात्रियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है, ऐसे में मेडिकल छात्रों के साथ भी समान संवेदना और सहयोग आवश्यक है।

    Read Also-  मिडिल ईस्ट तनाव से सोना हुआ महंगा, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा भाव

    टाटा समूह ने दिखाई संवेदनशीलता, की सहायता की घोषणा
    Air India Plane Crash:
      IMA की अपील के कुछ ही घंटों के भीतर, एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने एक वीडियो संदेश जारी कर टाटा समूह की ओर से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, जो लोग घायल हुए हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च भी टाटा समूह वहन करेगा।

    विल्सन ने कहा, “यह त्रासदी हम सभी के लिए बेहद दर्दनाक है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह केवल एक औपचारिक मदद नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मैं स्वयं घटनास्थल पर गया हूं और स्थानीय प्रशासन से भी संपर्क में हूं। हम जांच प्रक्रिया में पूरी तरह से सहयोग करेंगे और पीड़ित परिवारों के साथ दीर्घकालिक रूप से जुड़कर सहायता करते रहेंगे।”

    Read Also-  शिलांग जेल बना सोनम बेवफा का अगला ठिकाना, मिलेगी ये सुविधाएं

    मेडिकल समुदाय ने जताया आभार
    Air India Plane Crash: 
    टाटा समूह की इस त्वरित और मानवीय प्रतिक्रिया की देशभर के चिकित्सा समुदाय और IMA ने खुले दिल से सराहना की है। संगठन ने टाटा समूह की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ahmedabad plane crash air india crash air india crash ahmedabad air india plane crash gujarat plane crash india plane crash
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.