Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार

    बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक (55), जो मूलतः ग्राम ढनढन का रहने वाला है और उसलापुर की सागर दीप कॉलोनी में रहता है, बीते 3 महीने से फरार चल रहा था। 30 जुलाई को उसे शहर में घूमते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

    छात्राओं ने हेडमास्टर से की थी शिकायत
    घटना 24 अप्रैल की है, जब स्कूल की कुछ छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के बैड टच और अश्लील हरकतों को लेकर हेडमास्टर से शिकायत की थी। हेडमास्टर ने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय जांच शुरू हुई।

    Read Also- रायपुर में कथित धर्मांतरण का मामला, बजरंग दल की दबिश में 5 लोग हिरासत में

    विभागीय जांच में साबित हुई अश्लीलता, टीचर सस्पेंड
    छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि राम मूरत कौशिक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। इन आरोपों के सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने उसे निलंबित कर दिया। साथ ही, हेडमास्टर को थाने में मामला दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए।

    FIR के बाद से था फरार, लगातार बदल रहा था ठिकाने
    शिकायत के आधार पर सकरी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन एफआईआर दर्ज होने और निलंबन के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की एक विशेष टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही थी, लेकिन वह बार-बार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ के इस जिले में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई जनहानि नहीं

    शहर में दिखा तो दबोच लिया गया
    टीआई प्रदीप आर्य ने जानकारी दी कि बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर शहर में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी राम मूरत कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news latest latest bilaspur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.