मुंबई। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी अभिनेता जीत उपेंद्र से 1997 में हुई थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए। लेकिन जब उनका बेटा सिर्फ 8 महीने का था, तब वे 2007 में पति से अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने 2012 में केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की, जो कुछ साल बाद टूट गई।
दीपशिखा ने बताया कि तलाक और सिंगल मदर बनने के बाद उन्हें समाज से काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, *”जब पहली बार शादी टूटी तो लोग बातें बनाने लगे। दूसरी बार तलाक हुआ, तब भी लोगों ने बहुत कुछ कहा। फिर मैंने सोचा, भाड़ में जाओ सब। न तो कोई मेरे बच्चों को पाल रहा है, न मुझे खाना खिला रहा है।”*
NSUI ने निकाली ‘भ्रष्टाचार’ की बारात, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले का आरोप
उन्होंने आगे कहा, *”अगर किसी को लगता है कि मैं गलत हूं, तो लगे। मुझे किसी की वेलिडेशन की जरूरत नहीं। मेरी जर्नी मेरी है और मुझे फर्क नहीं पड़ता कौन क्या सोचता है।”* दीपशिखा का मानना है कि जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान सबसे जरूरी हैं।




