Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साली से शादी का जुनून था जीजा के सिर पर सवार, महीनों की प्लानिंग और करवा दिया ये खौफनाक कांड…

    साली से शादी का जुनून था जीजा के सिर पर सवार, महीनों की प्लानिंग और करवा दिया ये खौफनाक कांड…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 26, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    नशे में डूबा युवक बना कातिल, डंडे से पीटकर कोटवार की कर दी हत्या

    Latest Crime News in Bihar:  कहते हैं कि इश्क पर किसी का काबू नहीं रहता। यह तो एक ऐसा अहसास है जो कि किसी को भी कभी भी हो सकता है। चाहे शादी के बाद ही क्यों न हो जाए। लेकिन कभी-कभी ये इश्क जानलेवा भी साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है। यहां शादी के बाद एक जीजा को अपनी ही साली से इश्क हो गया। साली को भी जीजा पसंद था। दोनों का चक्कर चला, लेकिन इसका खामियाजा भुगतना पड़ा एक मासूम महिला को। महिला कोई और नहीं बल्कि, शख्स की बीवी थी।

    शख्स के सिर पर साली से शादी करने का फितूर इस कदर सवार हुआ कि उसने ही बीवी को मरवा डाला। शख्स ने महीनों तक प्लानिंग की। फिर एक सुपारी किलर को पैसे दिए। सुपारी किलर ने भी पैसों के बदले शख्स की बीवी का मर्डर कर दिया। शख्स इतना शातिर था कि उसने बीवी को मरवाने से पहले उसका बीमा भी करवाया। ताकि बीवी की मौत के बाद वो बीमा के पैसे हड़प सके। लेकिन कहते हैं न कि अपराधी जितना मर्जी शातिर हो, पुलिस के हत्थे चढ़ता जरूर है।

    Read Also-   नाबालिग की हत्या: धारदार हथियार से सीने में किया वार, पुलिस 7 संदेहियों से कर रही पूछताछ

    Latest Crime News in Bihar:   इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। शख्स का भंडाफोड़ हो गया। अब वो जेल की सलाखों के पीछे है। दूसरी बार दूल्हा बनने का उसका सपना चूर-चूर हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस गया जिले के कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार की पत्नी अंजली कुमारी की हत्याकांड की छानबीन कर रही थी। 10 दिसंबर को गया के डुमरिया प्रखंड के बोधि बीघा थाना क्षेत्र के रामपुर और महुडी बाजार के बीच एक दंपती के साथ लूटपाट हुई थी। लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस ने इस कांड उद्भेदन के साथ हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किया है। छानबीन में पता चला कि भदवर थाना के भोकहा निवासी कारोबारी पंकज कुमार ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरवाया था। क्योंकि वह अपनी साली से साथ नाजायज रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था और पत्नी इस राह में रोड़ा बनी हुई थी।

    Read Also-  नशे में धुत 2 भाइयों के बीच विवाद… बचाव करने आई बहु को जेठ ने उतारा मौत के घाट

    पांच-पांच लाख के दो बीमा
    Latest Crime News in Bihar:   एसएसपी आशीष भारती बताया- मृतका के पति पंकज कुमार का अपनी साली के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था। वह साली को अपनी बीवी बनाना चाहता था। इसके लिए उसने महीनों पहले पत्नी को रास्ते से हटाकर अपनी साली से विवाह करने का प्लान तैयार कर लिया। पत्नी को रास्ते से हटा कर पंकज न सिर्फ साली को घर लाना चाहता था। बल्कि बीमा कंपनी को चूना लगाकर मोटी रकम हासिल करना चाहता था। हत्या से पहले उसने पत्नी के नाम से पांच-पांच लाख के दो बीमा भी करवा दिए। लेकिन पुलिस की सक्रियता से बीमा कंपनी के रुपये सुरक्षित बच लिए गए।

    Read Also-  दरिंदे निकले दोस्त, दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर ले गए साथ, फिर लूट ली दोनों की आबरू

    तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए
    पंकज कुमार अपने मित्र के सहयोग से सुपारी किलर के संपर्क में आया। पत्नी की हत्या के लिए पेशगी के रूप में पैंतीस हजार रुपये पंकज ने सुपारी किलर को दिए थे। पुलिस को सूचना मिली कि पंकज कुछ संदिग्ध लोगों के रोज बात कर रहा है। बस यहीं से उसका भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने आरोपी पंकज, उसके साथ और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bihar bihar crime bihar crime latest news bihar crime news bihar news crime rate in bihar latest crime news in bihar top crime news in bihar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.