Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MSME चेयरमैन बनकर ठग ने रचा बड़ा खेल: छत्तीसगढ़ का जिम्मा तुम्हारा कहकर दो युवकों से 35 लाख की ठगी, FIR दर्ज

    MSME चेयरमैन बनकर ठग ने रचा बड़ा खेल: छत्तीसगढ़ का जिम्मा तुम्हारा कहकर दो युवकों से 35 लाख की ठगी, FIR दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 7, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    MSME चेयरमैन बनकर ठग ने रचा बड़ा खेल: छत्तीसगढ़ का जिम्मा तुम्हारा कहकर दो युवकों से 35 लाख की ठगी, FIR दर्ज

    रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने खुद को MSMEPCI का चेयरमैन बताकर दो युवकों से 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने दोनों युवकों को छत्तीसगढ़ राज्य में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाने का लालच दिया था। इतना ही नहीं, उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) और आईडी कार्ड भी सौंपे। जब महीनों बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला, तब जाकर युवकों को ठगी का एहसास हुआ। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

    चेयरमैन बनने का सपना दिखाकर ठगे लाखों
    अभनपुर निवासी अनिल कुमार श्रीवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अप्रैल 2023 को उनकी मुलाकात विजय कुमार चौरसिया नामक व्यक्ति से जोरा स्थित एक होटल में हुई थी। चौरसिया ने खुद को MSMEPCI का चेयरमैन बताया और दावा किया कि यह संस्था केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त है। उसने कहा कि संस्था देशभर में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कर रही है।

    आरोपी ने अनिल श्रीवास को वाइस चेयरमैन और उनके परिचित रोशन श्रीवास को चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया। इस पद के बदले उसने 15 लाख और 20 लाख रुपए की मांग की। साथ ही हर महीने ₹1 लाख वेतन और सरकारी बंगला देने का वादा भी किया।

    Read Also-  IPS डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोपों का असर: गृह विभाग ने पद से हटाया, अजय यादव बने पुलिस अकादमी के नए निदेशक

    जॉइनिंग लेटर से लेकर आईडी कार्ड तक निकले फर्जी
    शिकायत के मुताबिक, 6 अप्रैल 2023 को अभनपुर स्थित एक होटल के बाहर आरोपी ने दोनों युवकों से ₹2-2 लाख नगद लिए। इसके बाद अप्रैल से दिसंबर 2023 तक अलग-अलग किस्तों में कुल ₹35 लाख रुपए नगद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले गए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने दोनों को जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड सौंपे, परंतु किसी को भी वेतन नहीं मिला। उल्टा, आरोपी ने कई आयोजनों का खर्च भी उन्हीं से उठवाया।

    पैसे मांगे तो मिली धमकी
    जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी विजय चौरसिया ने उन्हें धमकाते हुए कहा – जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके बाद ठगी का पूरा मामला खुल गया।

    पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी
    पीड़ित अनिल श्रीवास की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur fraud raipur fraud case raipur fraud latest news cg raipur fraud news raipur fraud today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए

    ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.