नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिदूर चलाया। कार्रवाई को लेकर सरकार की ओर से मीडिया को अधिकृत रूप से प्रेसवार्ता कर ब्योरा भी उपलब्ध कराया गया।
टमाटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर, लुटने के लिए मची होड़
इसके बावजूद कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक जानकारियां प्रचारित-प्रसारित कर रहे थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, ऐसे भ्रामक कंटेंट प्रसारित करने वाले इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के कई अनुरोध मंत्रालय को प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री का हरगवां गांव में औचक दौरा, ग्रामीणों के साथ किया सीधा संवाद
भारत में एक्सेस पर बैन
इसे देखते हुए संबंधित कानूनी प्रविधानों के तहत राष्ट्रहित के विरुद्ध काम करने वाले कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के भारत में एक्सेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आठ मई को भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत में संचालित ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म को सलाह दी थी।




