Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पौष पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मेला 2026 का शुभारंभ, संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    पौष पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मेला 2026 का शुभारंभ, संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 3, 2026 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    प्रयागराज। सर्दियों की ठंडी सुबह और संगम की रेती पर श्रद्धालुओं का उत्साह—कुछ ऐसा ही नजारा पौष पूर्णिमा स्नान के साथ देखने को मिला। शनिवार 3 जनवरी से माघ मेला 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सुबह से ही गंगा और त्रिवेणी संगम की ओर स्नान के लिए जाते नजर आए। इसी पावन स्नान पर्व के साथ एक माह के कल्पवास का भी आरंभ हो गया है।

    त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो रहा है। कल्पवासी प्रतिदिन दो बार गंगा स्नान, एक पहर भोजन तथा शेष समय अपने आराध्य देवता का ध्यान और पूजन करते हैं। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह स्नानार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन धूप निकलने के साथ भीड़ बढ़ने की संभावना जताई गई है। पौष पूर्णिमा का स्नान पूरे दिन चलता रहेगा। मेला प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके थे।

    प्रयाग धाम संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण भीड़ सीमित रही, लेकिन कल्पवासियों को मिलाकर शाम तक लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के पौष पूर्णिमा स्नान करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्नान का मुहूर्त शाम चार बजे तक रहेगा। इसके बाद कल्पवासी अपने पुरोहितों के माध्यम से एक माह के कल्पवास का संकल्प लेकर मेले में प्रवास शुरू करेंगे।

    प्रशासन ने भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर 20 से 30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। इसके लिए लगभग 10 हजार फुट क्षेत्र में 10 स्नान घाट और नौ पांटून पुल बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने माघ मेले के शांत और व्यवस्थित माहौल की सराहना की। कोलकाता से आई पूजा झा ने बताया कि माघ मेले में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और पहले दिन भीड़ कम होने से स्नान सहज रहा। वहीं रीवा से आई शिवानी मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ की तुलना में माघ मेले में स्नान अधिक शांतिपूर्ण अनुभव देता है।

    इस वर्ष माघ मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए एक अलग नगर भी बसाया गया है। एडीएम माघ मेला दयानंद प्रसाद ने बताया कि पहली बार 950 बीघा क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए ‘प्रयागवाल’ नामक नगर बसाया गया है, जो नागवासुकी मंदिर के सामने गंगा नदी के पार स्थित है।

    माघ मेला 2026 के दौरान जनवरी से फरवरी तक कई प्रमुख स्नान पर्व होंगे। इनमें पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी, मौनी अमावस्या 18 जनवरी, बसंत पंचमी 23 जनवरी, माघी पूर्णिमा 1 फरवरी और महाशिवरात्रि 15 फरवरी शामिल हैं। आने वाले दिनों में संगम की रेती पर श्रद्धा और आस्था का यह सैलाब और तेज होने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.