रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी अपने चरम पर है, और खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री को पार कर गया, जबकि रायपुर और बिलासपुर में यह 37 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है।
7 तहसीलदारों को शोकाज नोटिस, 3 दिन में दे जवाब, नहीं तो कलेक्टर ने दी निलंबन की चेतावनी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर से ठंडी हवा का आना बंद हो जाने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है। रायपुर, दुर्ग और आसपास के जिलों में अगले दो दिन 38 डिग्री से 40 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3890 करोड़ 67 लाख से ज्यादा की अनुदान मांगे पारित
राजनांदगांव और रायपुर में तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ा है, जबकि कुछ स्थानों जैसे गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। अंबिकापुर में हालांकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री के आसपास रहा, जो सामान्य से कम था।
गर्मी के इस दौर में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, और अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, इसलिए तापमान से बचाव के उपायों पर ध्यान देना जरूरी है।




