Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ के ‘वाईट कालर मंत्री’ के भतीजे करने लगे हैं गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने लगाया मारपीट और लूट-पाट का आरोप

    छत्तीसगढ़ के ‘वाईट कालर मंत्री’ के भतीजे करने लगे हैं गुंडागर्दी! पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने लगाया मारपीट और लूट-पाट का आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ के ‘वाईट कालर मंत्री’ के भतीजे करने लगे हैं गुंडागर्दी

    गुरु घासीदास धाम। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे पर गुंडागर्दी और लूट – पाट का आरोप लगा है। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ टंकराम वर्मा के भतीजे कृष्णा वर्मा और उसके दो साथियों ने पहले मारपीट की है और फिर उसके पास रखे नगदी और मोबाइल फोन भी लूट लिए हैं।

    इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित और कांग्रेस के पूर्व संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लूट की धारा नहीं जोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है।

    घटना का विवरण
    पुलिस के अनुसार, ग्राम ठेलकी निवासी विनोद दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप, ढाबाडीह में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी कृष्णा वर्मा, आशीष बघेल और भीम साहू पंप पर आया और विनोद को “कुछ काम है” कहकर सामने ढाबा के पास खड़े ट्रक तक ले गया।

    वहां आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का तथा बेल्ट से बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके हाथ, पीठ और पैर में चोटें आईं।

    पुलिस की कार्रवाई
    शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 756/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट और धमकी देने की बात स्वीकार की।

    आरोपियों के नाम

    1. कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम चांपा थाना पलारी (मंत्री टंकराम वर्मा के बड़े भाई का बेटा)
    2. आशीष बघेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला
    3. भीम साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सेम्हराडीह थाना सुहेला

    राजनीतिक बयानबाजी
    मीडिया से बातचीत में मंत्री टंकराम वर्मा ने यह स्वीकार नहीं किया कि आरोपी उनका भतीजा है या नहीं, लेकिन कहा—“कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे जो भी हो, उसे नियमों के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए।”

    वहीं, कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मंत्री के भतीजे की पहचान छिपाई और मामले में लूट की धारा नहीं लगाई। उनका कहना है कि पीड़ित ने मारपीट के साथ मोबाइल और पैसे छीने जाने की शिकायत भी की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    क्रोंधा डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाइयों ने की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.