Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर रेंज आरक्षक भर्ती 2023-24 का परिणाम हुआ जारी, 1592 अभ्यर्थी हुए चयनित

    बस्तर रेंज आरक्षक भर्ती 2023-24 का परिणाम हुआ जारी, 1592 अभ्यर्थी हुए चयनित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read

     जगदलपुर। बस्तर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बस्तर रेंज आईजी द्वारा अनुमोदित चयन और प्रतीक्षा सूची के अनुसार कुल 1,592 आरक्षकों का चयन किया गया है। इसमें 464 महिला अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक चयन प्राप्त किया है, जो बस्तर रेंज में महिला भागीदारी को सशक्त रूप से दर्शाता है।

    छत्तीसगढ़ शासन की मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा 04 अक्टूबर 2023 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। बस्तर रेंज में भर्ती के लिए दो समितियों का गठन किया गया था।

    केंद्र-1, जगदलपुर: सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 18 दिसंबर को नहीं मिलेगी शराब: प्रशासन ने किया टोटल बैन का ऐलान

    केंद्र-2, कोंडागांव: नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के लिए, अध्यक्ष – पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा

    ऐसे हुई परीक्षा और चयन प्रक्रिया
    दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 नवंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक कंगोली (जगदलपुर) और पुलिस लाइन कोंडागांव में आयोजित हुई। योग्य पाए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा ली गई। आरक्षक (चालक) और ट्रेड आरक्षक पदों के लिए ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया।

    बस्तर रेंज में जिलेवार चयन
    बस्तर रेंज के सभी सात जिलों में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वीकृत 1592 आरक्षक पदों के विरुद्ध परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें –

    नारायणपुर – 470

    बीजापुर – 337

    बस्तर – 334

    सुकमा – 128

    कांकेर – 125

    कोंडागांव – 103

    दंतेवाड़ा – 55

    इसके साथ ही मोटर वाहन चालक और अन्य ट्रेड आरक्षक के 91 पदों पर भी चयन किया गया है।

    जनसेवा और पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती – बस्तर IG
    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज (आईजी) सुंदरराज पट्टीलिंगम ने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस मुख्यालय की जन-केंद्रित बुनियादी पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नव-नियुक्त आरक्षकों की नियुक्ति से बस्तर रेंज के सभी सातों जिलों में जन-सेवा उन्मुख और पेशेवर पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी, जिससे जनता की अपेक्षानुसार क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक प्रभावी होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg jagdalpur news jagdalpur news jagdalpur news c g jagdalpur news in hindi jagdalpur news latest
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.