JOGESHWAR NAG/ DINESH BAGHEL बारसूर। बारसूर-के शहीद चौक और अटल चौंक में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग केअधिकारियों के मिलीभगत से यह अवैध धंधा बड़े जोरों पर है। इस कारण आए दिन ग्रामीणों को दो गुना रेटों पर खरीदना पड़ रहा है। शहर के कुछ लोगों घरों से खुलेआम विदेशी शराब बेंच रहे हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस की तीसरी नजरों में दारू बीक रही है पर इस ओर पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है शराब के कारण घरों में अशांति फैल रही है। कई बार अधिकारियों को शिकायत भी दिया, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
रही बात अगर कोई व्यक्ति स्वयं पीने के लिए गीदम से खरीद कर लाता है तो उन्हें तहसीलदार, पटवारी, पुलिस प्रशासन एक टीम बनाती है, लेकिन बारसूर में देश को आजाद दिलाए वीरों की स्मारकों के सामने खुले आम दारू बीक रहा है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण जय कुमार का कहना है कि पुलिस प्रशासन और तहसीलदार की टीम सब कुछ जानते हुए भी इससे अनजान बने रहने की कोशिश कर रहे है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है।
अब बारसूर शहर में खुलेआम बिक रही शराब
बारसूर क्षेत्र के गांवों में अब धीरे-धीरे अवैध शराब का कारोबार इस कदर बढ़ गया है कि खुलेआम चाय, पान, किराना दुकानों पर शराब बेची जा रही है।
वहीं गीदम में विदेशी शराब की कीमत सस्ते पर खरीदकर दुगुने रेट पर बेचा जा रहा । लोगों के बीच यह भी चर्चित है कि कार्रवाई करने आने से दुकानदार के द्वारा साइड में अधिकारियों को सेटिंग भी कर लिया जाता है।
बरहाल खबर में उजागर होने पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।




