Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    • दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बच्चों के खाने में फ़िनाइल मिलाने वाला शिक्षक गिरफ्तारी के बाद अब हुआ निलंबित

    बच्चों के खाने में फ़िनाइल मिलाने वाला शिक्षक गिरफ्तारी के बाद अब हुआ निलंबित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    सुकमा। जिले के छिंदगढ़ विकासखंड स्थित आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय पाकेला में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में फिनाइल गोली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।

    शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज
    विद्यालय में पदस्थ शिक्षक धनंजय साहू (शिक्षक एल.बी.) पर गंभीर आरोप लगने और थाना छिंदगढ़ में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

    अधीक्षक स्तर पर कार्रवाई
    बालक आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन पाकेला के अधीक्षक दुजाल पटेल (शिक्षक एल.बी.) को प्रभार से मुक्त कर जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, सुकमा में संलग्न किया गया है। उनकी जगह गौतम कुमार ध्रुव (शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला पेदापारा) को अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।

    Read Also-  DMF की लड़ाई में अडिग रवि भगत—“पद छिन गया तो क्या, आवाज़ नहीं दबेगी”

    सहायक अधीक्षक भी हटाए गए
    सहायक अधीक्षक भवन सिंह मंडावी (सहायक शिक्षक एल.बी.) को भी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह रतन सिंह पैकरा (शिक्षक एल.बी., माध्यमिक शाला उदलतरई) को नया सहायक अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

    कलेक्टर का सख्त संदेश
    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवासीय विद्यालयों की सतत निगरानी की जाए और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    Read Also-  सरगुजा में कोल माइंस विस्तार को लेकर तनाव, SECL ने किसानों की खड़ी फसल पर चलवाया बुलडोजर

    कैसे सामने आया मामला
    घटना 21 अगस्त की रात की है। रोजाना की तरह भोजन परोसने से पहले चखने की प्रक्रिया की गई। उसी दौरान खाने से तेज गंध आने पर पता चला कि भोजन में फिनाइल मिला हुआ है। इसके बाद तुरंत बच्चों को भोजन परोसना रोक दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते मामला पकड़ में आ गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

    Read Also-  लंबे समय से सक्रिय रहे 30 माओवादियों ने छोड़ा हथियार, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, एक नक्सली दंपति शामिल

    हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव से व्यक्तिगत हलफनामे के साथ जवाब तलब किया है और निर्देश दिए हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    sukma blast news sukma latest news sukma news sukma news cg sukma news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.