रायपुर। आने वाले दिनों में संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस की टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है। संगठन में बड़े बदलावों का इशारा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भूपेश बघेल की मुलाकात हुई।
दिल्ली दौरे से देर रात वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद पहली खड़गे से मुलाकात हुई। छत्तीसगढ़ को चुनने के लिए धन्यवाद किया। संगठन के बारे में चर्चा हुई। आने वाले दिनों में संगठन में फेरबदल होगी और कई घटनाएं जिस पर बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शाम के समय पीएम मोदी से मुलाकात हुई। जनगणना को लेकर पीएम मोदी से चर्चा हुई। 2011 के जनगणना के आधार पर 12 साल में जो हमारे नए हितग्राही आए हैं उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोयले में जो पेनाल्टी रॉयल्टी जो बढ़ा हुआ है उसे वापस देने की बात कही गई। मेट्रो रेल को लेकर बातचीत की गई है। जीएसटी जो बंद हो गया क्योंकि हम उत्पादक राज्य हैं इससे हमें नुकसान हुआ इस पर भी चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के होली को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आप फाग गीत गा रहे थे।
G20 सम्मेलन पर पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ आने पर कहा कि वो प्रोग्राम बना हुआ है। सितंबर में हमारे यहां कार्यक्रम होगा। राजस्थान से शुरुआत हुई है। अनेक राज्यों में भी बैठके हुई हैं। छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर माह में बैठक का आयोजन होना है। जिसमें सभी लोग छत्तीसगढ़ आएंगे।
भाजपा के धर्म युद्ध बयान पर सीएम ने कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। या तो धर्मांतरण करेंगे या सांप्रदायिकता या दंगा फैलाएंगे। 15 साल में छत्तीसगढ़ का भट्टा इन्होंने बैठा दिया है। 15 साल इन्हें मौका मिला था, राम वन गमन पथ बनवाए नहीं। माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार भी नहीं कर पाए। भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट ले सकती है। किसी का भला नहीं कर सकती।




