Khabarwaad Mahasamund: महासमुंद जिले के बलौदा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने अवैध रूप से गांजा का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 किलो गांजा जब्त किया। जिसकी कीमत 3 लाख 90 हजार बरामद किया है।
Read Also: भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
वीओ- उड़ीसा से दो व्यक्ति शोल्ड कार में गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सिरपुर नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोका। कार में चेकिंग के दौरान 26 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा हैं।




