Khabarwaad Sukma.सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में जंगल में डंप किए गए हथियार और विस्फोटक सामाग्री को जब्त किया है। कार्रवाई में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला सुकमा के थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था।
Read Also: ओडिशा में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव, BJD के साथ नहीं हुआ समझौता
सर्चिंग के दौरान टेटेमडगु एवं पटेलपारा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े हुए।मौके पर आस-पास के इलाकों की सर्चिग करने पर भरमार 01 नग, प्रेशर आईईडी 02 नग, स्केनर सेट 01 नग, बैटरी 03 नग, पिट्टू 04 नग, वर्दी 02 नग, बारूद पावडर 500 ग्राम, छोटा बैटरी 02 नग, बिजली वायर 20 मीटर, चेकर मशीन 01 नग, घुँघरू 01 जोड़ी, फटका 03 डिब्बा, सेलो टेफ 02 नग, नक्सल साहित्य 12 नग, दवाईयां व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।अभियान पश्चात् डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैम्प वापस लौटी।
Read Also: सचिन पायलट ने विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक, रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को दी जिम्मेदारी




