Khabarwaad Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर स्थित राजीव भवन में विभाग प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। लोकसभा में मिलकर काम करने की अपील की है। लेटर बम और आरोप प्रत्यारोप के बीच रूठों को मनाने सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। घर-घर जाकर रूठे नेताओं को मनाया जाएगा।
Read Also: सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया समर्पण
साथ ही पायलट ने कार्यकर्ताओं को पसंद का प्रचारक देने की भी बात कही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाओं से नारी न्याय गारंटी के फॉर्म भरवाएगी। कांग्रेस ने इस योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने का वादा किया है। बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, छत्तीसगढ़ संगठन की मजबूती के लिए जानी जाती है। हमें उम्मीद है इस बार हम ज्यादा सीटों पर विजय होंगे।




