Khabarwaad National Desk: ओडिशा में बीजेपी और बीजू जनता दल (बीजेडी) के बीच विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर समझौता नहीं हो पाया है. ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.ओडिशा में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी.
बता दें कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और बीजेडी के बीच सीटों पर समझौते की बात चल रही थी और दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर लगातार अटकलें चल रही थी, लेकिन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि ओडिशा में बीजेडीऔर बीजेपी के बीच सीटों का समझौता नहीं हो रहा है.
ओडिशा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समाल ने ट्वीट किया, “विगत 10 वर्षों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजेडी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.”
Read also: घर में हो रही है धन की समस्या? होलिका दहन की रात करें ये उपाय
ओडिशा में बीजेपी अकेले लड़ेगी चुनाव
उन्होंने कहा कि4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.
Read Also:सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया समर्पण
बता दें कि पिछले कुछ समय से ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी के एनडीए में शामिल होने को लेकर काफी अटकलें थी, लेकिन अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे.




