DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. जिले में नगरी के ग्राम पंचायत डोमा में साल भर से जल संकट की स्थिति बनी हुई है, गर्मी मैं यह समस्या और भी बढ़ गई है। ऐसे में गांव के वार्ड क्रमांक 16, 17 और 18 में पानी की समस्या से ग्रामीण महिलाएं आक्रोशित होकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चुनौती दी हैं। इसके बाद जब प्रशासन तक यह खबर पहुंची तो मामले की गंभीरता देख कलेक्टर नम्रता गाँधी ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यंत्रिकी विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया की गांव में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करें।
Read Also- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर…
गांव में पहुंचकर इन अधिकारियो ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया और गांव के सचिव तथा गांव की हेमलता ठगेश्वरी रुक्मणि अनीता संतोषी और सत्यभामा से बातचीत की। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पानी नहीं तो मतदान नहीं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की हमारे मोहल्ले वार्ड क्रमांक 16 17 और 18 में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए मजदूरों द्वारा खुदाई शुरू कर दिया गया है, आज शाम तक या कल तक पेयजल की सप्लाई ग्राम पंचायत द्वारा की जाएगी, जिससे हम सभी संतुष्ट हैं। साथ ही SDM नगरी पवन प्रेमी और एसडीओपी एच ई द्वारा नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मेचका के आश्रित बोईरगांव का भी निरीक्षण कर जल प्रदाय स्थिति का जायजा लिया गया।
जानकारी मिली की गांव में 31 परिवार निवासरत हैं और पी एच ई विभाग द्वारा 4 हैंड स्थापित किये गए है जो चालू स्थिति में हैं। ग्राम में जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार कार्य पूरा कर लिया गया है। पानी टंकी का निर्माण क्रेड़ा विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन के इस सजग रवैये से खुश होकर चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है।





