Khabarwaad MP Desk: देश के कई बड़े एयरपोर्ट सहित भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
मामले की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को दी. अथॉरिटी की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
एयरक्राफ्ट में बम होने की दी थी जानकारी
मेल भेजने वालों ने एक एयरक्राफ्ट में बम होने की जानकारी दी थी. भोपाल के साथ देश के कई बड़े विमानतलों और एयरक्राफ्टों में बम होने की बात मेल में कही गई थी. इसके बाद जब एयरपोर्ट की तलाशी ली गई तो वहां कुछ नहीं मिला. एयरक्राफ्ट्स में भी सर्चिंग की गई. लेकिन, टीम को कुछ हाथ नहीं आया. जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज किया गया.
Read also: आफत बनी बारिश-बर्फबारी, भूस्खलन से दर्जनों मकान ढहे; स्कूल बंद
इन बड़े एयरपोर्ट्स को मिली धमकी
सोमवार को एक मेल के जरिए राजस्थान के जयपुर समेत देश के कई बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसमें वाराणसी, चड़ीगढ़, श्रीनगर सहित अन्य कई एयरपोर्ट शामिल थे. मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में आई और हर एक एयरपोर्ट की गहराई से तलाशी ली गई, लेकिन, कही से कुछ नहीं मिला. इसके बाद पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस और साइबर एजेंसी जांच में जुटी है कि आखिर यह मेल आया कहा से और किसने भेजा है.
Read also: डीकेएस अस्पताल के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार




