Khabarwaad National desk: जम्मू-कश्मीर में इस दौरान बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। यही कारण है कि पहाड़ों से मिट्टी खिसकने लगी है। जिसके कारण केंद्रशासित प्रदेश में भूस्खलन की स्थिति बन गई है। केंद्र शासित प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मकान ढह गए और कई गिरने की कगार पर हैं। बारामुला किश्तवाड़ और रियासी जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
Read also: केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी , कहा- CM को 24×7 रहना होगा उपलब्ध
किश्तवाड़ मे 12 घर चपेट में
वहीं, किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश के कारण 12 घरों को नुकसान पहुंचा, जिससे अधिकारियों को आपदा प्रतिक्रिया मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अधिकांश इलाकों में बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में कश्मीर में मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Read also: डीकेएस अस्पताल के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को कश्मीर में होने वाली जूनियर असिस्टेंट की टाइप परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे को लेकर अधिकारियों ने यात्रियों को मलबा साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी है।




