KHABARWAAD SPORTS DESK. IPL 2024 के 40वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। पिछली बार दिल्ली को 6 विकेट से जीत मिली थी।
दोनों टीमों का इस सीजन आज नौवां मैच होगा। दिल्ली 8 में से 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। दूसरी ओर गुजरात 8 में से 4 जीत के बाद 8 पॉइंट्स के साथ छठे पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर : अभिषेक पोरेल।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और संदीप वॉरियर्स।
इम्पैक्ट प्लेयर : साई किशोर।




