KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 60 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज 11 मई को होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। KKR ने इस सीजन 8 मैच अपने नाम करते हुए पॉइंट टेबल में पहला स्थान बनाया है। जबकि MI की टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। आज होने वाले मैच में अपना परफॉर्मेंस सुधारने के लिए मुंबई की टीम पूरी जोर आजमाइश करेगी। KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।
पॉइंट्स टेबल में कैसी है KKR और MI की स्थिति
अंक तालिका में कोलकाता की टीम पहले और मुंबई की टीम 9वें स्थान पर है। कोलकाता की टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे ही मुंबई की टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस टीम को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है, जबकि 8 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई की टीम के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होगा।
कोलकाता और दिल्ली के संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुनील नरेन, नीतिश राणा (उपकप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शिवालिक शर्मा, (विकेटकीपर), पीयूष चावला, अंशुल कंबोज, जेराल्ड कोएत्जी, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, नमन धीर, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, तिलक वर्मा, नुवान तुषारा, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड ।




