KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज डबल हेडर मैच खेला जाएगा। दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई (इकाना) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
लखनऊ-कोलकाता इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में कोलकाता ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों का इस सीजन यह 11वां मैच रहेगा। LSG पिछले 10 में से 6 जीत के बाद 12 पॉइंट्स लेकर टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं KKR 10 में से 7 जीत के बाद 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपरजायंट्स : केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रेरक मांकड़।
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर : मनीष पांडे, हर्षित राणा।




