कोरबा। जिले में टमाटर की चटनी महिला के लिए काल बन गया.जिससे एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने टमाटर में चूहा मारने की दवाई डालकर जमीन में एक किनारे रखा था।
जिसे गिरा समझकर पत्नी ने उसे वापस टोकरी में रख दिया। फिर उसी टमाटर को बाकी टमाटर के साथ सुधारकर उसकी चटनी बना दी। जिसे खाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब पति घर पहुंचा तो महिला की बिगड़ी हालत को देखकर परेशान हो गया। और फिर पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां महिला का उपचार शुरू हुआ.
लेकिन इलाज के बीच में महिला ने दम तोड़ दिया. इधर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है. मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।




