Khabarwaad National Desk. जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में मौजूद एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं.
Read Also: छत्तीसगढ़ में नेता की नाबालिग बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार होने से बाल-बाल बची, FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बस्सी थाना क्षेत्र के बैनाड़ा का है. यहां मौजूद एक कैमिकल फैक्ट्री में शाम करीब 6.30 बजे भीषण विस्फोट की आवाज सुनाई दी. घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री के अंदर से ऊंची-ऊंची लपटें निकलना शुरू हो गई. यहां काम कर रहे लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे. पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. इसके बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं.
Read Also: जेल प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग आकर कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़िए क्या है पूरा मामला
बॉयलर फटने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने की वजह से भीषण विस्फोट हुआ है और इसी वजह से भीषण आग लग गई है. विस्फोट और आग लगने की वजह से फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 4 मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है. फिलहाल गंभीर घायल मजदूरों को एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.




