Khabarwaad Raipur। रायपुर सेंटल जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कैदी ने ब्लेड से अपने गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read Also: पूर्व सीएम के करीबी नेता ने कांग्रेस को कहा अलविदा….पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक घायल कैदी का नाम शहबाज है। जो कि टिकरापारा अंतर्गत बोरिया में हुए राजेश ध्रुव हत्याकांड में 2018 से जेल में बंद है। आत्महत्या से पहले कैदी ने परिजनों को चिट्ठी लिखी, जिसमें जेल प्रबंधन द्धारा प्रताड़ित करने की जानकारी परिजनों को दी। जिससे तंग आकर कैदी ने ब्लैड से अपने गले की नस को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जैसे ही इसकी जानकारी जेल प्रबंधन को हुई तत्काल घायल कैदी को मेकाहारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बहरहाल कैदी ने किस कारणों से यह कदम उठाया है ये जांच का विषय हैं।
Read Also: होलिका दहन की अग्नि और धुआं होता है रहस्यमयी, पता चलता है भविष्य का हाल




