बिलासपुर। हाईकोर्ट के पास तेज रफ्तार इनोवा के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी चला रहे युवक ने गुटखा थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा खोल दिया।
मैनपाट के जंगल में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
घटना में मृतक की पहचान चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) के रूप में हुई है, जो कपड़े की दुकान का मालिक था। जानकारी के अनुसार, जैकी देर रात पार्टी से लौट रहा था और उसने अपने दोस्त आकाश चंदानी को उसे लेने बुलाया था।
रायगढ़ पुलिस की छापामार कार्रवाई: अवैध शराब निर्माण सामग्री नष्ट
आकाश अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर पहुंचा। आकाश ड्राइव कर रहा था, पंकज आगे बैठा था और जैकी पीछे। कार की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक थी। हाईकोर्ट के पास गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोला, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलट गई।
एनआईटी रायपुर में आयोजित हुआ पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ द वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन, विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी विजेताओं की घोषणा
इस दौरान पीछे का दरवाजा खुल गया और जैकी बाहर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश गंभीर रूप से घायल है और उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पंकज को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।




