Train Cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के ट्रेन यात्रियों के एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने दक्षिण-पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य रेल मंडल की 50 गाड़ियों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 8 गाड़ियों को डायवर्ट कर किया है। लाइन कनेक्टिविटी व नॉन इंटलॉकिंग वर्क के कारण रेलवे ने ये फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Read Also- केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए पुनरीक्षित दरों पर महंगाई भत्ता भुगतान का आदेश जारी, इस महीने से होगा देय
Train Cancelled in Chhattisgarh: रेलवे के मुताबिक बिलासपुर सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही भोपाल सेक्शन में मालखेड़ी महादेवखेड़ी स्टेशन को दूसरी लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यही वजह है कि रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 8 गाड़ियों को रद्द किया गया है। ये गाड़ियां 22 जून से 11 जुलाई तक प्रभावित रहेगी।
Read Also- पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार
Train Cancelled in Chhattisgarh: बता दें कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेने लगातार रद्द हो रही है। इससे पहले भी रेलवे ने कई गाड़ियों को रद्द किया था। इसे लेकर प्रदेश में सियासत भी खूब होती रही है। ट्रेनों के कैंसिल होने पर कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि इसे लेकर प्रदेश के भाजपा नेता कांग्रेस पर पलटवार कर जवाब देते रहे हैं।




