KHABARWAAD BALOD. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में स्कूल की एक शिक्षिका समेत 16 बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद स्थानिय लोगो ने सभी घायलों को उपचार के लिए को अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अर्जुन्दा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- पीहर गई पत्नी की अजीब डिमांड, पति ने यह उठाया ये कदम
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद घायलों मिलने स्वास्थ केंद्र पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं हादसे में घायल बच्चों के परिजन और मौके पर मौजूद आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त हाईवा राजनांदगांव से गुंडरदेही की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बस को उसने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कुछ बच्चों को भरदा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षिका समेत 7 बच्चों को इलाज के लिए अर्जुन्दा लाया गया, इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।




