रायपुर। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की उनके मंच पर आत्मस्वीकारोक्ति की है। उन्होंने नियमितीकरण के वादाखिलाफी को कांग्रेस और अपनी हार की वजह बताई है।
टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद NHM संघ के अध्यक्ष का भी कांफिडेंस बढ़ गया है और उन्होंने भाजपा की विष्णुदेव सरकार को अपनी मांगों के संबंध में चुनौती दे डाली है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।
इधर, NHM कर्मी रायपुर संसाद बृजमोहन अग्रवाल से ज्ञापन लेकर मुलाकात की है, जिन्हें उनका साथ मिल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मुलाकात कर उनकी मांगों को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने NHM कर्मियों की समस्या को प्राथमिकता भी बताया है।




