KHABARWAAD MANENDRAGARH. जिले में आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार कलेक्टर कार्यालय के पास आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गयी है।




