कोरबा। जिले में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। घटना देर रात दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर घटना घटी है।
Surajpur Accident: कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत , 1 घायल, इलाज जारी
बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ थे। जो शादी कार्यक्रम में बारात दीपका शक्तिनगर गए हुए थे। देर रात वापस लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खुड़ियारानी मंदिर परिसर में दो पक्षों में विवाद : जमकर चले लाठी डंडे, फोड़ा सिर
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कोरबा के खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी सुभम दीप 30 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।




