रायपुर। राजधानी में लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। गुरुवार की देर रात कोल्ड स्टोरेज के मुंशी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक में सवार दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रास्ते में रोककर उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और पैसों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित रमाकांत सोनी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है. अज्ञात लुटेरों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है. फिलहाल इस मामले में अब तक लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई.”
![]()
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के अलावा लोगों से भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक अज्ञात लुटेरों पर खिलाफ पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में लुटेरों की तलाश में जुटी है.



