रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया को 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के 64 अन्य शिक्षकों को राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान दिया जाएगा। यह समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा।
समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चयनित शिक्षकों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पहले ही जारी कर दी गई है। सभी शिक्षक 4 सितंबर को सुबह 8 बजे SCERT गेस्ट हाउस, शंकर नगर में रिहर्सल में शामिल होंगे।
Read Also- CM साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा
डॉ. प्रज्ञा सिंह दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक स्कूल हनोदा में और संतोष कुमार चौरसिया कोरबा जिले के पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय स्कूल सलोरा में कार्यरत हैं। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल प्रबंधन और जिला अधिकारियों ने खुशी जताई है।
समारोह में शिक्षकों के साथ आने वाले परिजन या अन्य व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएंगे। रिहर्सल और कार्यक्रम में केवल चयनित शिक्षक ही शामिल होंगे। 5 सितंबर को फोटोग्राफर की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें फोटो का भुगतान शिक्षक स्वयं करेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के तहत देशभर के 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। सम्मानित शिक्षकों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 50,000 रुपये नगद और रजत पदक प्रदान किया जाएगा। डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया छत्तीसगढ़ से इस प्रतिष्ठित सम्मान के पात्र बने हैं।
देखें पूरी लिस्ट…







