Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    July 22, 2026

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    July 22, 2026

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    • पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने डोंगरगढ़ में म्यूजियम संग्रहालय का किया भूमिपूजन, बोले – GRAMG के तहत मजदूरों को मिलेगा 125 दिन रोजगार

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने डोंगरगढ़ में म्यूजियम संग्रहालय का किया भूमिपूजन, बोले – GRAMG के तहत मजदूरों को मिलेगा 125 दिन रोजगार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 27, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    राजनांदगांव। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी मंगलवार को डोंगरगढ़ पहुंचे। जहां वे जैन तीर्थ चंद्रगिरि में आयोजित आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव में शिरकत की और समाधि स्थल पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    चंद्रगिरि तीर्थ पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन, तप और विचारों पर आधारित प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम एवं संग्रहालय का भूमि पूजन किया। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी दौरान जैन समाज और मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की मांग रखी।

    इसके बाद केंद्रीय मंत्री विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

    शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में भावुक शब्दों में कहा कि डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि स्थल आज भी जीवंत लगता है। यहां आकर ऐसा अनुभव होता है जैसे उनकी आंखों में भरा विश्वास, हृदय की करुणा और आशीर्वाद देता हुआ उनका हाथ आज भी सामने हो। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री को केवल मानना ही नहीं चाहिए, बल्कि उनके विचारों को भी अपनाना जरूरी है। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का उनका संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण विकास से जुड़ी GRAMG योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पहले मनरेगा में कई कमियां थीं, जिनके कारण मजदूरों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। अब इन कमियों को दूर कर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत मजदूरों को 100 दिनों के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा और योजना के लिए 1 लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि तय की गई है।

    शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि इस राशि का उपयोग केवल दिखावटी या अस्थायी कामों में नहीं होगा, बल्कि गांवों में ऐसे स्थायी विकास कार्य किए जाएंगे, जिनका लाभ लंबे समय तक मिले। कौन सा काम होगा, इसका फैसला ग्राम सभा और ग्राम पंचायत करेगी, ताकि गांव सच में विकसित बन सकें। कुल मिलाकर, डोंगरगढ़ में केंद्रीय मंत्री का यह दौरा आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति को नमन करने के साथ-साथ गांव, गरीब और मजदूर के विकास का मजबूत संदेश देकर समाप्त हुआ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली

    राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा

    पुतला दहन के दौरान हंगामा, पुलिस ने 9 नेताओं समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर दर्ज की एफआईआर

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.