रायपुर। Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया।
Read Also- निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मी घायल, FIR दर्ज
Amit Shah Chhattisgarh Visit: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचें। माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 जाएंगे, जहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भूमिपूजन और शिलान्यास लाइव कार्यक्रम देखें यहां :




