ख़बरवाद डॉट कॉम, रायपुर। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गड़करी ने गुरुवार को एक ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।
वे इस ट्वीट में आगे लिखते है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में MSME मंत्री रहते हमने इसकी शुरूआत की थी। प्राकृतिक पेंट का उपयोग न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि किसानों को रोजगार का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।
छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 22, 2022




