Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायगढ़ में उधार मांगने व्यापारी का अनोखा प्रदर्शन, डेढ़ करोड़ की उधारी ने बनाया विरोध का दरबार

    रायगढ़ में उधार मांगने व्यापारी का अनोखा प्रदर्शन, डेढ़ करोड़ की उधारी ने बनाया विरोध का दरबार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 12, 2026 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read

    रायगढ़। उधार का पैसा वापस लेने के लिए लोग नोटिस भेजते हैं, कोर्ट जाते हैं, या फिर रोज़ फोन पर तकादा करते हैं। लेकिन रायगढ़ के एक व्यापारी ने जो किया, उसने पूरे शहर को ठिठक कर देखने पर मजबूर कर दिया।

    कोसा कपड़ा व्यवसायी मनोज देवांगन अपने बकाया की मांग लेकर सड़क पर उतरे, मगर नारेबाजी के साथ नहीं, बल्कि आस्था और प्रतीक के सहारे। उन्होंने एक ट्रॉली में काली माता का दरबार सजाया। माता की प्रतिमा, फूल-मालाएं और सजावट के बीच लगी थीं उन व्यापारियों की तस्वीरें, जिन पर उनका पैसा बकाया है। फिर परिवार के साथ वे शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलग-अलग मंदिरों तक ‘कर नापते’ पदयात्रा पर निकल पड़े।

    दृश्य असामान्य था। ट्रॉली आगे बढ़ रही थी, पीछे लोग जिज्ञासा से जुड़ते जा रहे थे। कोई वीडियो बना रहा था, कोई वजह पूछ रहा था। और वजह थी – डेढ़ करोड़ रुपये की अटकी देनदारी।

    बताया जा रहा है कि मनोज देवांगन ने व्यापार के दौरान अपने ही समाज के करीब छह व्यापारियों को कपड़ा उधार में दिया था। समय बीतता गया, पैसा नहीं लौटा। बार-बार आग्रह, तकादा, बातचीत – सब बेअसर। जब आर्थिक दबाव बढ़ा और उम्मीद टूटने लगी, तब उन्होंने यह अनोखा रास्ता चुना।

    यह विरोध सिर्फ पैसों की मांग नहीं था, बल्कि एक संदेश भी था – व्यापार विश्वास पर चलता है, और जब वही टूट जाए तो नुकसान सिर्फ जेब का नहीं, भरोसे का भी होता है।

    मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। कारोबारी को समझाइश दी गई और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। अब देखना यह है कि यह अनोखा विरोध उधारी की रकम वापस दिला पाता है या नहीं।

    फिलहाल रायगढ़ में चर्चा एक ही है – जब उधार ने परेशान किया, तो व्यापारी ने दरबार सजा दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.