नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी और इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से राज्यसभा को इस बात की जानकारी दी गई कि धनखड़ का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
Read Also- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने लिखा कि, जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.
श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2025
धनखड़ ने अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था। इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की संभावना है।




