Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासी हलचल तेज

    नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की जानकारी दी, लेकिन इसके बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुप्पी ने राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

    Read Also-  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जताया आभार

    कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, देश के उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अब तक ना उन्हें स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं और ना ही उनका धन्यवाद किया। यह चुप्पी इस बात की ओर इशारा करती है कि पर्दे के पीछे कोई बड़ा खेल चल रहा है और भाजपा भारी तनाव में है।

    देश के उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अब तक ना उन्हें स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं और ना ही उनका धन्यवाद किया।

    ये चुप्पी इस बात की ओर इशारा करती है कि पर्दे के पीछे कोई बड़ा खेल… https://t.co/bguYIhWgoN

    — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) July 22, 2025

    विपक्ष ने जताई आशंका
    धनखड़ के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस के अलावा शिवसेना (उद्धव गुट) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जैसे विपक्षी दलों ने भी सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद से अचानक हटना साधारण बात नहीं हो सकती, और इसकी पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

    Read Also-  दिल्ली-एनसीआर में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की कोई खबर नहीं

    बीजेपी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं
    उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, या किसी भी वरिष्ठ भाजपा नेता ने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है और न ही उनके कार्यकाल की सराहना की गई है।

    सियासी रणनीति या नई जिम्मेदारी?
    राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या जगदीप धनखड़ की यह अचानक विदाई किसी बड़ी सियासी रणनीति का हिस्सा है, या उन्हें किसी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    National News politic political news politics viral news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.