मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और वीकेंड पूरा कर लिया है. एक नए वीकेंड में फिल्म ने फिर से थिएटर्स में जमकर भीड़ जुटाई. शुक्रवार और शनिवार को तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे जंप के साथ शानदार कमाई की ही. मगर असली कमाल तो संडे को हुआ जब भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बावजूद ‘छावा’ के शोज के लिए थिएटर्स भरे रहे.
Champions Trophy 2025 NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, कीवी टीम जीती तो पाकिस्तान होगा बाहर
हालांकि, ‘छावा’ ने रविवार को, शनिवार से कम कमाई की है. मगर एक बड़े क्रिकेट मैच के बावजूद जिस तरह इस फिल्म के लिए भीड़ जुटी, वैसा बहुत कम ही फिल्मों के साथ होता है. विक्की की फिल्म ने दूसरे वीकेंड में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो अबतक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बना सकी है.
Champions Trophy 2025 NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, कीवी टीम जीती तो पाकिस्तान होगा बाहर
‘छावा’ का वीकेंड कलेक्शन
गुरुवार तक ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. पहले 7 दिन में ही विक्की की फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. शुक्रवार से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ और पहले ही दिन फिल्म की कमाई में अच्छा जंप आया. 8वें दिन ‘छावा’ ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 14% ज्यादा था.
शनिवार को कमाई में बड़ा जंप आया और ‘छावा’ ने 80% से ज्यादा ग्रोथ के साथ, 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. संडे को भारत-पाक क्रिकेट मैच के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. ‘छावा’ ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. अब 10 दिन में विक्की कौशल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही: 13 शिक्षक- कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई…




