KHABARWAAD RAIPUR. कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय रविवार को गाड़ी छोड़कर बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करने निकले। आरंग विधानसभा में बैलगाड़ी के आगे कार्यकर्ता ढोल मंजीरा लेकर जसगीत गाते नजर आए। पीछे विकास उपाध्याय बैलगाड़ी पर खड़े होकर चुनाव प्रचार करते रहे। इस दौरान विकास उपाध्याय ने महिलाओं से महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के फॉर्म जमा करवाए। पूरी योजना की जानकारी भी दी। दरअसल, कांग्रेस ने घोषणा की है कि केंद्र में सरकार बनने के बाद महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
रोजाना अब रथ से करेंगे चुनाव प्रचार
रायपुर लोकसभा के तहत आने वाले 9 विधानसभाओं में न्याय रथ के माध्यम से चुनाव का प्रचार करेंगे। विधानसभा में आने वाले 29 ब्लॉकों में न्याय रथ में सवार होकर जाएंगे। गांव-गांव घूम कर वह अपना प्रचार करेंगे। कार्यकर्ता, किसानों, मजदूर, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात करेंगे।




