इंफाल। मणिपुर में एकबार फिर हिंसा के चलते तनाव की स्थिति है। हिंसा प्रभावित कांगपोकपी जिले में रविवार सुबह स्थिति शांत रही, लेकिन फिर भी लोगों के बीच तनाव देखने को मिला।
दरअसल, आज कुकी-जो समूहों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ अनिश्चितकालीन बंद बुलाया है, जिससे राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी 5 होली स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें नाम
कांगपोकपी में अब तनाव क्यों?
कांगपोकपी जिले में वैसे तो आज शांति है, लेकिन तनाव का माहौल अब भी बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कांगपोकपी जिले के विभिन्न हिस्सों में कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। इस झड़प में महिलाओं और पुलिसकर्मियों सहित 40 से अधिक लोग घायल हो गए।




